Advertisement

सुकरी में हुए हत्या काणड हुआ खुलासा पुत्र ही निकला सौतेली मां का हत्यारा

*सुकरी में हुए हत्या काणड हुआ खुलासा*।

****मंडल प्रभारी बबलू खान के साथ झारखंड अजय सिंह की रिपोर्ट प्रदेश खबर लातेहार*******

*पुत्र ही निकला सौतेली मां का हत्यारा*

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

 

लातेहार :- थाना अंतर्गत ग्राम सुकरी में महिला कौशल्या देवी का शव उसके घर पर पाया गया था , जिसे उसके पुत्र लल्लू राम के द्वारा बगल के रहने वाले उपेन्द्र राम एवं उसके परिवार वालो के ऊपर अपनी माँ के गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाया था | इस मामले में मृतिका के पुत्र लल्लू राम के फर्द्ब्यान के आधार पर लातेहार थाना काण्ड संख्या- 144/21 दिनांक- 26.06.21 धारा- 302/34 I.P.C. अंकित किया गया था | अनुसन्धान के क्रम में जानकारी मिली की मृतिका कौशल्या देवी के पति चरकू राम ने तीन शादी की थी | जिसमे उसके दोनों पत्नी उसे छोड़ कर चली गयी थी | चरकू राम अपनी तीसरी पत्नी कौशल्या देवी के साथ रह रहा था | इस काण्ड का वादी लल्लू राम चरकू राम के पहली पत्नी का पुत्र था और मृतिका कौशल्या देवी उसकी सौतेली माँ थी | मृतिका कौशल देवी और लल्लू राम के बीच अक्सर जमीन को लेकर विवाद हुआ करता था | मृतिका कौशल्या देवी जमीनी विवाद एवं पैसो के लेकर अक्सर अपने सौतेले पुत्र लल्लू राम एवं अपनी गोतनी जिरवा देवी के साथ के गली गलोज किया करती थी | जिसके कारण मृतिका के सौतेले पुत्र लल्लू राम , लल्लू राम के पत्नीं सुनीता देवी एवं मृतिका की गोतनी जिरवा देवी ने उसकी हत्या का योजना बनाया | दिनांक 25.06.21 को मौका पाकर तीनो ने कौशल्या देवी की गला दबाकर हत्या कर दी | और पुलिस को गुमराह करते हुए हत्या का इल्जाम अपने पड़ोसियों के ऊपर लगा दिया | तीनो अभियुक्तों ने इस काण्ड में अपनी संलिप्तता को स्वीकार कर लिया है | तीनो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है | छापामारी में पु०अ०नि० दिवाकर धोबी , पु०अ०नि० अजय दास शामिल थे |

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05