Advertisement

विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कलेक्टर विलास भोसकर ने किया निरीक्षण!

विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कलेक्टर विलास भोसकर ने किया निरीक्षण

शासन द्वारा दी गई सुविधाओं के सम्बन्ध में किसानों को दी जानकारी, व्यवस्थाओं पर लिया फीडबैक

अम्बिकापुर/ कलेक्टर विलास भोसकर ने बुधवार को अम्बिकापुर के धान उपार्जन केंद्र करजी, दरिमा तथा नवानगर पहुंचकर धान खरीदी प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से बात कर व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया, किसानों ने इसपर संतुष्टि जताई। उन्होंने किसानों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान नमी मापक यंत्र से धान की नमी तथा धान तौलाई का भी निरीक्षण किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर भोसकर ने किसानों को जानकारी देते हुए कहा कि आपकी सुविधा के लिए खरीदी केंद्र में माइक्रो एटीएम हैं, जिससे दस हजार रूपए तक की राशि निकाल सकते हैं।

अब आपको उपार्जन केंद्र तक धान परिवहन, किराए पर लिए गए ट्रैक्टर आदि का भाड़ा के लिए बैंक नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल के दर से धान खरीदी की जा रही है। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए श्री भोसकर ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखें।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47