
नवागढ़ पुलिस ने 4 जुआडियों से 1130 रूपये एवं तास जप्त
नवागढ़ पुलिस ने 4 जुआडियों से 1130 रूपये एवं तास जप्त
बेमेतरा – थाना नवागढ़ क्षेत्रांतर्गत के ग्राम मरका से घठोली खार रोड के आम जगह में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती जुआ खेल रहे हैैं की सुचना पर थाना नवागढ़ पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही कर जुआड़ी पकडे गये। जिसमें 1 प्रकरण दर्ज कर 4 जुआडियों शिवा निषाद उम्र 20 साल, रोहित साहू उम्र 27 साल, तिरिथ राम उम्र 47 साल सभी ग्राम मरका, प्रमोद ध्रुव उम्र 42 साल साकिन झालम चौकी खण्डसरा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3 (2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 1130 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना नवागढ़ प्रभारी निरीक्षक मुकेश यादव, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।











