Advertisement

जल जीवन मिशन के कार्य समय सीमा में पूर्ण किए जाएं :कलेक्टर अजीत वसंत

बोरवेल के कार्यों को जनवरी माह तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

पी एच ई की समीक्षा बैठक में कार्यों को पूर्ण करने की समय सीमा की निर्धारित

कोरबा/ कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए पीएचई विभाग के अधिकारियों तथा ठेकेदारों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय अवधि में पूर्ण किये जाये. उन्होंने बोरवेल के कार्यों को जनवरी माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए.कलेक्टर ने पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत एतमानगर मल्टीविलेज जल आपूर्ति योजना में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले की 40 नल जल योजनाओं को पूर्ण कर, सर्टिफाइड करके ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाए। उन्होंने जिले की सभी 524 आरसीसी पानी टंकी निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया। इस माह जिले की 70 नल जल योजनाओं को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। कलेक्टर ने सोलर पंप स्थापना हेतु स्रोत निर्माण का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी के साथ लोगों के घरों तक गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि किसी भी ठेकेदार का फायनल भुगतान, हर घर जल सर्टिफिकेशन के आधार पर तथा जिला जल एवं स्वच्छता समिति के द्वारा कार्यों के सत्यापन के पश्चात ही भुगतान किया जाये. उन्होंने बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल ग्राम/समूह नल-जल प्रदाय योजना, सोलर पंप आधारित मिनी जल प्रदाय योजना, स्वीकृत योजनाओं में स्रोत की अद्यतन स्थिति, जल जीवन मिशन अंतर्गत नल कूप खनन कार्य, समूह नल जल प्रदाय योजना,विद्युतीकरण आदि कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगतिरत कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियन्ता ए के बच्चन,जल संसाधन विभाग के पी के वासनिक, एस एल द्विवेदी, क्रेडा से दीपक साहू आदि उपस्थित थे.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57