Advertisement

पीएम शहरी आवास योजना ने शोभाराम का पक्का घर बनाने का सपना किया पूरा

पीएम शहरी आवास योजना ने शोभाराम का पक्का घर बनाने का सपना किया पूरा!

परिवार के साथ नए घर में सुरक्षित और सुखमय जीवन कर रहे व्यतीत!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कोरबा// प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए पक्के आवास का सपना साकार किया है। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्थायी घर मिल रहे हैं, जो उनकी जीवनशैली में एक स्थायित्व और सम्मान लेकर आते हैं। कोरबा नगरीय क्षेत्र के दादर ढेलवाडीह निवासी शोभाराम खड़िया, जो पहले अपने खपरैल एवं मिट्टी से बने घर में रहते थे, अब प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत एक पक्का और आरामदायक घर में चैन से अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। हितग्राही शोभाराम ने कभी सोचा नहीं था कि उनका परिवार कभी अपने सपनों का घर बना पाएगा, लेकिन इस योजना ने उनके जीवन में बदलाव ला दिया। अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सशक्त जीवन जी रहे हैं।
हितग्राही शोभाराम ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पक्का आवास मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से हमें जो पक्का आवास मिला है, वह मेरे परिवार के लिए एक सपना सच होने जैसा है। पहले हम कच्ची दीवारों और खपरैल से बने पुराने घर में जैसे-तैसे जीवन बिता रहे थे। बच्चों के बड़े होने के साथ ही हमें नए आवास की आवश्यकता महसूस हो रही थी, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण यह कार्य बहुत कठिन था। इस योजना के तहत शोभाराम को अब एक पक्का और सुरक्षित घर मिल गया है, जिसमें उनके परिवार को बेहतर जीवनशैली और सुरक्षा मिल रही है। उनका कहना है, अब मेरे परिवार को ठंड, गर्मी या बारिश किसी भी मौसम की चिंता नहीं रहती। इस घर में हमें एक नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का एहसास हुआ है। यह योजना हमारे जीवन में एक बड़ा परिवर्तन लेकर आई है। हितग्राही शोभाराम खड़िया ने पक्के आवास दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना ने हम जैसे आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को स्थायी और सुरक्षित घर प्रदान करके हमारे जीवन को न केवल सशक्त किया है, बल्कि हमें एक सुखमय और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी दिया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57