Advertisement

महतारी वंदन योजना ने अन्नपूर्णा वर्मा के जीवन में लाया एक नया उजाला

महतारी वंदन योजना ने अन्नपूर्णा वर्मा के जीवन में लाया एक नया उजाला

परिवार की खुशहाली में दे रही महत्वपूर्ण योगदान

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कोरबा/छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना ने अन्नपूर्णा वर्मा जैसी अनेक महिलाओं के जीवन में एक नया उजाला लाया है। इस योजना के माध्यम से अन्नपूर्णा ने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से कदम बढ़ाते हुए अपने जीवन को एक नई दिशा दी है।
कोरबा नगरीय क्षेत्र के बुधवारी की रहने वाली अन्नपूर्णा को अपने घरेलू जरूरतों और व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए परिवार पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब योजना से मिली आर्थिक सहायता के कारण वह आत्मनिर्भर बनकर अपनी आवश्यकताओं एवं दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो गई है। साथ ही हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता की राशि से नियमित बचत कर अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक बदलाव की ओर कदम बढ़ा रही हैं। जिससे उनके परिवार में खुशहाली और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
महतारी वंदन योजना ने हितग्राही अन्नपूर्णा वर्मा को आत्मविश्वास और साहस दिया, जिससे उन्होंने न केवल अपनी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव किया, बल्कि अपने परिवार को भी आर्थिक रूप से सशक्त बना दिया। अब वे अपने परिवार की खुशहाली में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05