Advertisement

महासमुंद जिले में राजस्व सर्वेक्षण कार्य के लिए अधिसूचना जारी

महासमुंद जिले में राजस्व सर्वेक्षण कार्य के लिए अधिसूचना जारी

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

महासमुंद / कलेक्टर एवं जिला सर्वेक्षण अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में राजस्व सर्वेक्षण कार्य शुरू करने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के तहत महासमुन्द, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली तहसीलों के अंतर्गत विभिन्न राजस्व ग्रामों में सर्वेक्षण कार्य संचालित किया जाएगा। प्रमुख ग्रामों में नादगांव, परसट्ठी, कोटनपाली, बिछलादादर, बरतुंगा, केरामुड़ा तुकड़ा और साल्हेपाली शामिल हैं।
अधिसूचना के अनुसार, यह कार्य छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को प्रेषित जानकारी के आधार पर प्रारंभ किया गया है। इस सर्वेक्षण कार्य में वनमंडल अधिकारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, और संबंधित तहसीलों के सर्वेक्षण अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। राजस्व सर्वेक्षण कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए रैमटेक सॉफ्टवेयर साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को सहयोगी संस्था के रूप में जोड़ा गया है। यह सर्वेक्षण क्षेत्रीय विकास और राजस्व रिकॉर्ड को अद्यतन करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सभी तहसीलों के अधिकारियों और राजस्व निरीक्षकों को इस अधिसूचना का कड़ाई से पालन करने और समय पर सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वेक्षण कार्य से जुड़े सभी विभागों को स्पष्ट रूप से बताया गया है कि यह कार्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05