Advertisement

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से आनंद राम को मिला सुरक्षित और पक्का आशियाना

पक्के घर से मिला सुखमय जीवन और स्थायी संपत्ति का प्रतीकः लाभार्थी आनंद राम

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कोरबा /प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से पोड़ीबहार के आनंद राम के पक्के और सुरक्षित घर का सपना पूरा हुआ है। लंबे समय से कच्चे मकान में परिवार के साथ जीवन यापन करने वाले आनंद राम को अब एक स्थिर और सुरक्षित आवास मिल गया है, जो उनके लिए केवल चार दीवारों का घर नहीं, बल्कि उनकी मेहनत और उम्मीदों का प्रतीक बन गया है। इस घर के निर्माण से न केवल उनकी जिंदगी में सुरक्षा और आराम आया है, बल्कि यह उनके भविष्य की स्थायी संपत्ति भी बन चुकी है। लंबे समय से अपने पुराने कच्चे मकान में परिवार के साथ जीवन गुजारने वाले आनंद राम का सपना हमेशा एक पक्के और सुरक्षित घर का था। बरसात के मौसम में कच्ची मिट्टी से बने उनके पुराने घर में छत से पानी टपकना दीवारों फर्श में सीलन आ जाने की समस्या तो रहती थी, साथ ही जहरीले सांप-बिच्छू का डर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका था। हर दिन घर की असुरक्षा के साथ एक नई चुनौती का सामना करना पड़ता था, और हर रात एक अनजान खतरों से डर के साए में बितानी पड़ती थी।
लाभार्थी आंनद राम ने बताया प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जब उन्हें आवास निर्माण की स्वीकृति मिलने से उनके पक्के आवास का सपना धीरे-धीरे साकार होने लगा। पहली किश्त की राशि खाते में आते ही घर बनाने का काम की शुरू हो गया। आवास निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ा, समय-समय पर बाकी किश्तें भी मिली और हर किश्त के साथ उनका सपना और करीब आता गया और देखते ही देखते उनका नया पक्का घर तैयार हो गया। अब, वह और उनका परिवार एक सुरक्षित और मजबूत घर में रहते हैं, जहाँ ना तो पानी टपकता है, ना दीवारों में सीलन है, और न ही सांप-बिच्छू का डर। आनंद राम का नया घर सिर्फ चार दीवारों और छत ही नहीं, यह उनकी मेहनत, उम्मीद और सरकार की मदद से साकार हुआ एक मजबूत आशियाना है।उनके नए पक्के घर ने न केवल उनके जीवन को सुखमय बना दिया है, बल्कि यह उनके लिए स्थायी संपत्ति का प्रतीक भी बन गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47