Advertisement

कलेक्टर अग्रवाल की पहल से सैय्यद अरफाक अली को मिली अनुकंपा नियुक्ति

परिवार के भरण पोषण का मिला सहारा

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नियुक्ति पत्र सौंपकर दी शुभकामनाएं

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार जिले में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो रहा है। इससे दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजनों को शासकीय नौकरी का लाभ मिल रहा है। कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल की तत्परता एवं संवेदनशीलता से जिले में अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के निराकरण के लिए तेजी से कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज श्री सैय्यद अरफाक अली को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश सौंपा। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपकर अली को निष्ठा एवं लगन से शासकीय सेवा करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ग्राम दादरगांव जिला गरियाबंद निवासी श्री अली को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रसेला में भृत्य पद पर नियुक्ति दी गई है। शासन की पहल और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति मिलने से श्री अली एवं उनके परिजनों ने खुशी जताते हुए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन का आभार जताया।
अनुकंपा नियुक्ति मिलने के बाद श्री सैय्यद अरफाक अली ने कहा कि राज्य शासन की नीति के तहत त्वरित पहल से नौकरी मिल गई है। जिससे आर्थिक समस्याओं को दूर करने एवं परिवार के पालन पोषण में सहायक होगा। अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थी ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति मिलने से परिवार के भरण पोषण के लिए चिंतित परिजनों की समस्या दूर हो गई है। साथ ही परिवार के विकास का सहारा मिल गया है। उल्लेखनीय है कि शासन के प्रावधानों के तहत कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को तेजी से निराकृत करने के निर्देश जिलाधिकारियों दिये हैं। साथ ही प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक में लंबित प्रकरणों को समीक्षा भी कर रहे है। इसी के तहत अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को तेजी से निराकृत किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57