Advertisement

बीएड धारी शिक्षकों को नौकरी से निकालने के बजाय शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाये

बीएड धारी शिक्षकों को नौकरी से निकालने के बजाय शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाये

भाजपा सरकार 70 हजार शिक्षकों की भर्ती करने में असफल उल्टा 2897 बीएड शिक्षकों की नौकरी छीन रही

भाजपा सरकार बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक तो दे नहीं रही बल्कि शिक्षकों की नौकरी छीन रही

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

रायपुर// प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार बीएड धारी शिक्षकों को नौकरी से निकालने के बजाय शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति दे। न्यायालय का फैसला डीएड धारी शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर है। वैसे भी प्रदेश में 70000 से अधिक शिक्षकों का पद रिक्त है सरकार ने 33000 शिक्षकों की भर्ती की घोषणा किया था उस दिशा में अभी तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुआ है प्रदेश के बच्चे बिना शिक्षक पढ़ाई कैसे करेंगे?
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले इन 2897 शिक्षकों को समान वेतन पर शिक्षा विभाग में समायोजित करें। बीएड के शिक्षकों को यूडीटी बना दिया जाए बीएड वालों की भर्ती कर ले अदालत के फैसले का सम्मान हो जाएगा इन सब की नौकरी बच जायेगी इनकी भर्ती कांग्रेस सरकार के समय दिसंबर 2023 साथ बीजेपी सरकार आने के बाद फरवरी, मार्च 2024 में हुई थी।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 2897 शिक्षक में अधिकांश बस्तर और सरगुजा संभाग के हैं यह दूरस्थ क्षेत्र में पदस्थ हैं इन शिक्षकों में 70 प्रतिशत अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग से आते हैं यह उनके भविष्य का सवाल है सरकार उनके मामले में गंभीरता से निर्णय करें। बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों की नौकरी बचाने सरकार के पास अनेकों विकल्प हैं। डीएड परीक्षा का आयोजन भी करवा कर नौकरी यथावत बरकरार रख सकती हैं लेकिन इस सरकार के नीयत ठीक नहीं है भाजपा सरकार नौकरी छीन वाली सरकार है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57