Advertisement

सेवानिवृत्त होने पर कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

सेवानिवृत्त होने पर कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

बलरामपुर/ कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने साल 2024 के अंतिम दिवस को सेवानृवित्त होने वाले शिक्षक एवं भृत्य को सेवानृवित्ति तिथि को ही पेंशन आदेश प्रदान किया। उन्होंने उनके सुखद जीवन के लिए शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारियों के जीवन में बहुत अच्छा करने की इच्छा होती हैं, किंतु समय के अभाव के कारण नही कर पाते हैं, इसलिए अब आपकी जो रूची है उस ओर आगे बढ़ते हुए समाज में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
सेवानिवृत्त होने वाले शिव कुमार यादव 07 अक्टूबर 1986 से शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ करते हुए 31 दिसम्बर 2024 को प्रधान पाठक के पद से सेवानिवृत्त हुए। वहीं श्रीमती सुसन्ना तिर्की ने 01 जुलाई 1989 से लगभग 35 वर्ष भृत्य के रूप में सेवा दी। कलेक्टर श्री कटारा ने दोनों कर्मचारियों को आगामी जीवन की शुभकामनाएं दीं।
पेंशन प्रकरणों को शीघ्रता से निराकरण के संबंध में जिला कोषालय अधिकारी श्री संतोष सिंह ने बताया कि कर्मचारी यदि अपनी सेवा पुस्तिका की जांच कराते रहें और समय पर पेंशन फार्म भर कर कार्यालय में जमा कर दें तो पेंशन आदेश जारी होने में विलंब नहीं होता है। कर्मचारी अपने नाम का मिलान अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक से जरूर कर लें ताकि पेंशन के समय कोई समस्या न आये।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57