Advertisement

सेवानिवृत्ति के साथ ही शासकीय सेवकों को पीपीओ जारी करने की अनुकरणीय पहल- कलेक्टर हरिस एस

सेवानिवृत्ति के साथ ही शासकीय सेवकों को पीपीओ जारी करने की अनुकरणीय पहल- कलेक्टर हरिस एस

सेवानिवृत्त हुए 16 शासकीय सेवकों को कलेक्टर ने प्रदान किया पेंशन प्राधिकार पत्र

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जगदलपुर/ कलेक्टर हरिस एस ने जिला कार्यालय के आस्था कक्ष में आयोजित समारोह में कहा कि शासन की पहल से प्रत्येक माह सेवानिवृत्त हो रहे जिले के शासकीय सेवकों को उनकी शासकीय सेवाकाल के समाप्ति के समय पर ही पीपीओ जारी करने का सार्थक प्रयास गत डेढ़ वर्ष से किया जा रहा है। लगातार समय-सीमा की बैठक में समीक्षा और संबंधित विभागों के अधिकारियों को सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने के बाद अब प्रक्रिया सतत हुई है। यह अनुकरणीय परम्परा अनवरत रूप से चलती रहे यही कोशिश रहेगी। इसके लिए कोषालय और कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी बधाई के पात्र हैं साथ ही दोनों कार्यालय द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों का पीपीओ जारी करने की दिशा में सक्रियता के साथ पहल किया जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि सेवानिवृत्ति के साथ ही सम्बंधित शासकीय सेवकों को लंबे समय तक शासकीय सेवा के परिश्रम का सभी स्वत्वों का समय पर भुगतान किया जाए। इस मौके पर उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे शासकीय सेवकों की स्वस्थ और सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
कलेक्टर ने मंगलवार को जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में माह दिसम्बर 2024 में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पुष्पमाला एवं शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किए। वहीं इन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री संजय सोनवानी ने बताया कि दिसम्बर माह में सेवानिवृत्त 26 शासकीय सेवकों में से 16 को पेंशन प्राधिकार पत्र जारी की गई है। शेष शासकीय सेवकों का आवश्यक कार्यवाही के बाद जल्द पीपीओ जारी किया जाएगा। इस दौरान जिला कोषालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त शासकीय सेवक और उनके परिजन मौजूद थे। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति हो रहे शासकीय सेवकों ने भी अपने अनुभव को साझा किया और शासन-प्रशासन के द्वारा सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लिए सम्मान कार्यक्रम आयोजन को सराहनीय पहल निरूपित करते हुए आभार व्यक्त किए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57