
बाईक और बोलेरो में भीषण टक्कर तीन लोग की गई जान ।
बाईक और बोलेरो में भीषण टक्कर तीन लोग की गई जान ।
लातेहार जिला के मनिका थाना क्षेत्र में nh39 डिग्री कॉलेज के समीप बाइक और बोलेरो की भीषण टक्कर में बाइक सवार तीन व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । मृतकों की पहचान बालवीर उरांव , अरविंद उरांव, और प्रेम उराँव के रूप में हुई है । यह तीनों मनिका थाना क्षेत्र के डोंकी गांव के रहने वाले हैं ।बाइक और बोलेरो की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और बोलेरो की परखच्चे उड़ गए । वहां मौजूद ग्रामीणों ने दुर्घटना होने के बाद तत्परता दिखाते हुए । मनिका थाना पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी और एंबुलेंस बुला कर सभी को स्वास्थ्य केंद्र मनिका भेजा यहां डॉक्टर ने तीनो को मृत घोषित कर दिया । इसके बाद अत्यपरीक्षण हेतु लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया ।गौरतलब है , कि इन दोनों लातेहार जिले में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं हो FC और पुलिस विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा के नियमों को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है । लेकिन इसका असर वाहन चालकों में नहीं देखा जा रहा ।अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र वाले चालक ना तो कागजात और नहीं हेलमेट का प्रयोग करते हैं ।जिसका नतीजा यह है । कि लोग अपने जान को गवां बैठ रहे हैं ।









