Advertisement

प्रधानमंत्री ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर लोगों को बधाई दी, अजमेर शरीफ दरगाह के लिए चादर भेजी

प्रधानमंत्री ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर लोगों को बधाई दी, अजमेर शरीफ दरगाह के लिए चादर भेजी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर लोगों को बधाई दी और अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई जाने वाली चादर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू को सौंपी।

यह चादर उनकी ओर से अजमेर में सूफी संत की प्रसिद्ध दरगाह पर चढ़ाई जाएगी।

मोदी ने कहा, “ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर बधाई। यह अवसर सभी के जीवन में खुशियां और शांति लाए।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मोदी द्वारा उन्हें और भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को चादर भेंट करने की तस्वीर साझा करते हुए रिजिजू ने एक्स पर कहा, “यह भाव भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत और सद्भाव और करुणा के स्थायी संदेश के प्रति उनके गहरे सम्मान को दर्शाता है।”

सूफी संत की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में उनकी दरगाह पर हर साल उर्स का आयोजन किया जाता है। प्रधानमंत्री हर साल दरगाह पर चादर चढ़ाते हैं। हाल ही में एक हिंदू संगठन ने अदालत का रुख किया था और दावा किया था कि सूफी दरगाह के नीचे एक मंदिर है। इस पर विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने देश के विभिन्न हिस्सों में दायर ऐसी याचिकाओं पर किसी भी तरह की अदालती कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57