Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए आरक्षण की संशोधित समय सारणी जारी

ग्राम पंचायतो एवं प्रवर्गवार स्थान के आरक्षण की कार्यवाही 08 जनवरी को

जिला पंचायत सदस्य, जनपद के अध्यक्ष एवं सदस्य के आरक्षण की कार्यवाही 09 जनवरी को

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नियमानुसार आरक्षण की कार्यवाही कराने के दिये निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गरियाबंद/ छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के पदो के आरक्षण के लिए संशोधित समय – सारणी जारी की गई है। इसके तहत ग्राम पंचायतो के सरपंच, पंच पदो के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थान के आबंटन आरक्षण की कार्यवाही 8 जनवरी 2025 को जिले के सभी जनपद पंचायतों में सुबह 10 बजे की जायेगी। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य, जनपद के अध्यक्ष एवं सदस्य के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थान के आबंटन आरक्षण की कार्यवाही 09 जनवरी 2025 को जिला मुख्यालय में वन विभाग ऑक्शन हॉल में स्वयं विहित प्राधिकारी कलेक्टर जिला गरियाबंद द्वारा जिले के आम नागरिकों की उपस्थिति में की जायेगी। आरक्षण की प्रक्रिया प्रातः 10ः30 बजे से प्रारंभ होगी। इसी तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक कुमार अग्रवाल ने ग्राम पंचायत के सरपंच, वार्ड पंच, जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं जनपद निर्वाचन क्षेत्र तथा जिला पंचायत के निर्वाचन क्षेत्रों के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही हेतु आम सूचना जारी कर दी है। उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ नियमानुसार आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न कराने के निर्देश दिये है। आरक्षण संबंधी सम्पूर्ण कार्यवाही का समय – समय पर जनसाधारण की जानकारी के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आम सूचना समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालयों, तहसील कार्यालयों, जनपद कार्यालयों, ग्राम पंचायत कार्यालयों एवं ग्राम पंचायत के सहज दृश्य स्थलों पर चस्पा कराने एवं इस संबंध में मुनादी कराने हेतु समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आम सूचना अनुसार ग्राम पंचायतों के सरपंच पद एवं पंच पदो के आरक्षण की कार्यवाही के लिए संबंधित अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को लॉट निकालने के लिए विनिर्दिष्ट अधिकारी प्राधिकृत किया गया है। इसके अंतर्गत जनपद पंचायत गरियाबंद के लिए श्री राकेश गोलछा, जनपद पंचायत छुरा के लिए श्री रामसिंह सोरी, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के लिए श्री विशाल महाराणा, जनपद पंचायत मैनपुर के लिए श्री पंकज डाहिरे तथा जनपद पंचायत देवभोग के लिए श्री तुलसीदास मरकाम विनिर्दिष्ट अधिकारी होंगे। पंचायतों के लिए आरक्षण बाबत् लॉट निकालने की कार्यवाही सभी जनपद मुख्यालयों में की जायेगी। इसके तहत सामुदायिक भवन जनपद पंचायत गरियाबंद, जनपद पंचायत सभाकक्ष छुरा, जनपद पंचायत सभाकक्ष फिंगेश्वर, जनपद पंचायत सभाकक्ष मैनपुर एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर देवभोग में प्रातः 10 बजे से आरक्षण लॉट निकालने की कार्यवाही की जायेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57