Advertisement

नेशनल लोक अदालत हेतु 13 खण्डपीठ गठित 522 लंबित एवं 540 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों की होगी सुनवाई

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// 10 जुलाई को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष आर.बी. घोरे के निर्देशानुसार जिला स्तर पर 13 खण्ड पीठ का गठन किया गया है। इस खण्डपीठ में परिवार न्यायालय एवं जिला न्यायालय के न्यायाधीशों की खण्डपीठ को शामिल किया गया है। गठित खण्डपीठ में पीठासीन अधिकारी के अतिरिक्त एक-एक अधिवक्ता एवं एक-एक सामाजिक कार्यकर्ता की नियुक्ति की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव  जनार्दन खरे ने बताया है कि जिला एवं तालुका स्तर पर लोक अदालत के निराकरण के लिए संबंधित न्यायालयों में लंबित 522  प्रकरण चिन्हांकित किए गए है साथ ही 540 प्रीलिटेगशन प्रकरण प्राप्त हुए है। जिला न्यायाधीश ने अपील की है कि नेशलनल लोक अदालत 10 जुलाई को जिला न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों राजीनामा योग आपराधिक प्रकरण, एनआई एक्ट बैंक वसूली प्रकरण, मोटर दुर्घटना प्रकरण, श्रम विवाद प्रकरण, विद्युत एवं पानी बिल संबंधी मामलों जो राजीनामा योग्य हों, पारिवारिक मामले, राजस्व ममाले एवं अन्य सिविल मामलों एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरण का अधिक से अधिक संख्या में निराकरण कर नेशनल लोक अदालत को सफल बनाएं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57