Advertisement

सफलता की कहानी : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पथ विक्रेताओं के लिए बनी वरदान

सफलता की कहानी : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पथ विक्रेताओं के लिए बनी वरदान

अब तक लगभग 01 करोड़ रुपए का ऋण शहरी पथ विक्रेताओं को दिया गया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उतर बस्तर कांकेर /प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जो कि शहरी पथ विक्रेताओं के लिए कोविड महामारी के बाद पुनः आत्मनिर्भर बनाने के लिए जून 2020 में लागू की गई थी। उक्त योजना के तहत् पथ विक्रेताओं के आपने व्यवसाय को पुनः प्रारंभ करने अथवा आगे बढ़ाने हेतु प्रथम 10 हजार रूपये का ऋण बिना किसी सेक्युरिटी के 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर बैंको के द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है। हितग्राही के द्वारा लोन सही समय पर अदा करने पर द्वितीय 20 हजार रूपये प्रदान किया जाता है एवं 20 हजार रूपये सही समय पर अदा करने तृतीय 50 हजार रूपये का ऋण दिया जाता है। उक्त योजना के तहत् नगर पालिका कांकेर अंतर्गत प्रथम डोस पर कुल 445 हितग्राही को 45 लाख रूपये की राशि उपलब्ध कराई गई । द्वितीय ऋण अंतर्गत 167 हितग्राहियों को 34 लाख रूपये एवं तृतीय ऋण अंतर्गत 46 हितग्राहियों को 21 लाख रूपये का ऋण दिया गया । इस प्रकार कुल 1 करोड़ रुपए का ऋण शहरी पथ विक्रेताओं को प्रदान किया गया है। पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राहियों को योजना से आगे बढ़ाते हुए उन्हें स्वनिधि से समृद्ध योजना अंतर्गत हितगाही एवं परिवारजनों की सामाजिक आर्थिक प्रोफाईलिंग का कार्य किया जा रहा है जिससे हितग्राहियों को भारत शासन की 08 महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ कर उन्हें लाभ प्रदान किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57