Advertisement

ग्राम कलंगपुरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों से मिले 111 आवेदन

ग्राम कलंगपुरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों से मिले 111 आवेदन

शासन की योजनाओं का लाभ लेने जिला सीईओ ने की अपील

उत्तर बस्तर कांकेर/ कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन आज दुर्गूकोंदल विकासखण्ड की ग्राम पंचायत कलंगपुरी में किया गया, जहां ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर कुल 111 आवेदन प्रस्तुत किए। सीईओ ने आवेदनों को निराकृत कर आवेदक को सूचित करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर शिविर में जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने कहा कि दुर्गुकोंदल विकासखंड का यह दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्र है, इस क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनों का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन आज यहां शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि भानुप्रतापपुर में मावा मोदोल योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के आदिवासी व अन्य संवर्ग के छात्र-छात्राओं के जीवन स्तर को सुधारने एवं शासकीय नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग भी प्रारंभ किया गया है। इसी तरह दुर्गुकोन्दल ब्लॉक मुख्यालय में मावा मोदौल कार्यक्रम के तहत एक लाइब्रेरी स्थापित की गई है जहां ज्ञानवर्धक पुस्तकें हैं। उन्होंने ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बाल विवाह प्रथा रोकने और उसमें सहभागी बनने की शपथ भी दिलाई गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शिविर के दौरान जिला पंचायत के सीईओ द्वारा श्रीमती खोरबहारिन और दयारों नरेटी की गोद भराई रस्म संपन्न की गई तथा दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। वहीं 3 वर्षीय लावण्या बोगा और 2 वर्षीय समीर पुड़ो के जन्मदिन दिवस के अवसर पर केक काटकर सभी ने उत्साहपूर्वक जन्मदिन भी मनाया गया।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधि प्राप्त की। इसके अलावा अन्य विभागों के द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्रतानुसार उनका लाभ लेने की अपील की। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन दिव्यांग हितग्राहियों को व्हील चेयर बैसाखी और छड़ी प्रदान की गई। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा दस किसानों को मक्का बीज मिनीकिट एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन कराया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री देवेंद्र टेकाम, सरपंच श्री जगदेव नूरूटी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57