ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

एनआईएनएल को जुलाई के मध्य तक टाटा को सौंप दिया जाएगा

एनआईएनएल को जुलाई के मध्य तक टाटा को सौंप दिया जाएगा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

नयी दिल्ली, 26 जून ओडिशा स्थित नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल) को टाटा समूह की एक फर्म को सौंपने का काम जुलाई के मध्य तक पूरा होने की संभावना है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

टाटा स्टील की इकाई- टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स (टीएसएलपी) ने इस साल जनवरी में 12,100 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर एनआईएनएल में 93.71 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की बोली जीती थी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कंपनी ने जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड और जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड के एक गठजोड़ को पीछे छोड़ते हुए यह सफलता हासिल की थी।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘लेनदेन अंतिम चरण में है और अगले महीने के मध्य तक हस्तांतरण हो जाना चाहिए।’’

चूंकि सरकार की कंपनी में कोई हिस्सेदारी नहीं है, इसलिए बिक्री से होने वाली आय राजकोष में जमा नहीं होगी और इसके बजाय चार सीपीएसई और ओडिशा सरकार के दो पीएसयू में जाएगी।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!