Advertisement

जनसंपर्क आयुक्त डॉ.रवि मित्तल को सीएम सचिवालय में संयुक्त सचिव की भी मिली जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने आज प्रदेश के दस IAS  अधिकारियों के प्रभार बदल दिए हैं। इसमें कई अधिकारियों का कद छोटा किया गया है लेकिन राज्य के जनसंपर्क आयुक्त डॉ.रवि मित्तल पर सरकार ने भरोसा जताते हुए उन्हें जनसंपर्क आयुक्त के साथ ही मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। बेहद की शालीन अधिकारी के रूप में डॉ.रवि मित्तल ने जनसंपर्क आयुक्त के रूप में सरकार की छवि गढ़ने में बहुत ही कम और चुनौतीपूर्ण समय में प्रभावशाली काम किए हैं । उनके काम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भरोसा उनपर बढ़ा है और उन्हें अब मुख्यमंत्री ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।
कौन हैं डॉ. रवि मित्तल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रहने वाले डॉ. रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में राज्य के जनसंपर्क आयुक्त और छत्तीसगढ़ संवाद के सीईओ का दायित्व संभाल रहें है। इससे पहले वे जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे हैं । डॉ. मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है । वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं। डॉ. रवि मित्तल ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज दिल्ली से एमबीबीएस किया और फिर एमबीबीएस के अंतिम वर्ष में फिर वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हो गए ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57