Advertisement

20 जनवरी को शुरू होने वाले प्री बोर्ड परीक्षा की आवश्यक तैयारियां करें सुनिश्चितः कलेक्टर

20 जनवरी को शुरू होने वाले प्री बोर्ड परीक्षा की आवश्यक तैयारियां करें सुनिश्चितः कलेक्टर

-प्री बोर्ड परीक्षा में सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति हो शत प्रतिशत

-शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

सूरजपुर/ मासिक विभागीय समीक्षा बैठक अंतर्गत आज कलेक्टर एस जयवर्धन द्वारा शिक्षा विभाग की बैठक ली गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्री बोर्ड परीक्षा को गंभीरता से लेते हुए 20 जनवरी को शुरू होने वाले प्री बोर्ड परीक्षा की आवश्यक तैयारियां सभी संबंधित सुनिश्चित करें, इस हेतु कलेक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी बीईओ इस बात को सुनिश्चित करेंगें कि प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी बोर्ड परीक्षा के तर्ज़ पर हो, इसके साथ ही प्री बोर्ड परीक्षा मे सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत हो। अर्द्धवार्षिक परीक्षा के परिणाम (कक्षा 10वीं एवं 12वीं) को भी लेकर चर्चा की गई। जिन स्कूलों के परिणाम कमजोर है वहां नियमित मॉनिटरिंग पर जोर देने की बात कही गई और बेहतर कार्य योजना बनाते हुए उन्हें शिघ्र लागू करने के निर्देश उपस्थित संबंधित अधिकारियों को दिये गये। ताकि विद्यार्थियों के पढाई के स्तर सकारात्मक सुधार हो, इसके साथ ही स्कूल का परिणाम भी क्रमबद्ध बेहतर होता जाए ।
बैठक में आपार आई.डी. निर्माण की अद्यतन स्थिति व सभी विद्यार्थियों के अपार आईडी शत प्रतिशत बनाने के निर्देश भी दिये गए। विद्यालय में अध्यनरत समस्त विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र व निवास प्रमाण पत्र के संबंध में भी चर्चा की गई। सभी वांछित दस्तावेज, अच्छे क्वालिटी के अपलोड करने के निर्देश दिये गये ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रमाणपत्र बिना किसी बाधा के स्वीकृत हो सकें।
बैठक में, पीएम.श्री स्कूल का संचालन पर, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना अंतर्गत तृतीय मूल्यांकन कार्य, मध्यान्ह भोजन योजना के क्रियान्वयन, न्योता भोजन का संचालन एवं उल्लास कार्यक्रम के प्रमुख बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के छात्रावास/आश्रमों में स्वीकृत, भवन विहीन छात्रावास/आश्रमों की स्थिति इत्यादि के संबंध पर जानकारी ली गई।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल, सहायक जिला परियोजना अधिकारी रविन्द्र सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57