Advertisement

संयुक्त टीम द्वारा की गई 54 स्कूल बसों एवं चालकों की जांच

संयुक्त टीम द्वारा की गई 54 स्कूल बसों एवं चालकों की जांच

महासमुंद/ जिला परिवहन अधिकारी और यातायात पुलिस महासमुंद तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा रविवार को जिले में आने वाले पिथोरा, बसना, सरायपाली क्षेत्र के 54 स्कूल बसों की जांच की गई, जांच में 06 बसों से सामान्य त्रुटि पाए जाने पर 20400 रुपए शमन शुल्क वसूल किया गया और श्रद्धा पब्लिक स्कूल की 1 बस में परमिट , फ्लोर जर्जर, मोटर यान कर बकाया पाए जाने पर जप्त कर पिथौरा थाने में खड़ा किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपस्थित सभी चालकों का सुगर, बी पी और आंखो की जांच किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

साथ ही सभी स्कूल बसों को बताया गया कि बस चालक एवं परिचालक दोनों को वाहन संचालन के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर तत्काल फास्टेड बॉक्स, अग्निशमन एवं इमरजेंसी डोर का उपयोग करने बतलाया गया। इसके अलावा स्कूली बसों में आने जाने वाले बच्चों को चढ़ते एवं उतरते समय हमेशा सावधानी के साथ बच्चों उतारने व चढ़ाने बताया गया। साथ ही स्कूली बसों के संचालन के दौरान किसी प्रकार का शराब सेवन नहीं व नशे की हालत में वाहन नही चलाने और हमेशा यातायात नियमों का पालन करने समझाया गया।

उक्त स्कूल बस भौतिक परीक्षण शिविर कार्यक्रम में परिवहन कार्यालय से जिला परिवहन अधिकारी राम कुमार ध्रुव, रामभरोसा निर्मलकर, विपिन साहू, लखन पटेल, मेघू राम एवं यातायात महासमुंद से प्रधान आरक्षक दर्शन सिदार एवं तथा स्वास्थ्य विभाग से डॉ रिंकू बारीक, बी पी कर, त्रिलोचन चौधरी हेमचंद मांझी समीर पटेल रोहित चौहान उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05