Home/राज्य/आकस्मिक मृत्यु के 04 प्रकरणों में 16 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाराज्य आकस्मिक मृत्यु के 04 प्रकरणों में 16 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत Ashish SinhaOctober 20, 2021 166 🔊 Listen to this आकस्मिक मृत्यु के 04 प्रकरणों में 16 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत जांजगीर-चांपा कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 04 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार- चार रुपए के मान से कुल 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिले की तहसील सारागांव के ग्राम अमरूवा निवासी कुमारी तन्नू कुमारी की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता श्री टिकेश्वर राव, नगर पंचायत सारागांव के श्री सरोस सिंह सूर्यवंशी की सर्पदंशसे मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पत्नि श्रीमती जानकी बाई, तहसील बलौदा के ग्राम बोकरेल की सुखीनबाई की पानी में डुबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पुत्र अगनूराम और जांजगीर तहसील केग्राम धुरकोट के कृष्णा सिंह की अग्निदुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पिता रवि सिंह को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्रत्येक प्रकरण में चार -चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। Ashish SinhaOctober 20, 2021 166