Advertisement

भाजपा जनता से सीधा संवाद करने से बचने मोबाइल नंबर जारी की क्योंकि उन्हें पता है जनता के बीच जाएंगे तो मंत्रियों की तरह भागना पड़ेगा!

भाजपा जनता से सीधा संवाद करने से बचने मोबाइल नंबर जारी की क्योंकि उन्हें पता है जनता के बीच जाएंगे तो मंत्रियों की तरह भागना पड़ेगा

मोदी की गारंटी देने वाली सरकार के मंत्री, नेता जनता से भाग रहे
मोदी की गारंटी फैल अब भाजपा किसकी गारंटी देगी?

रायपुर/ भाजपा के प्रेसवार्ता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की घोषणा पत्र आने से पहले ही भाजपा भयभीत है हार मान ली है। 13 महीने में ही भाजपा सरकार अलोकप्रिय हो चुकी है। हर वर्ग में निराशा और हताश है। मोदी की गारंटी देने वाली सरकार के मंत्री जनता से भाग रहे हैं। इसलिए भाजपा के नेता जनता के बीच सीधा संवाद करने से डर रहे हैं। इसीलिए वह मोबाइल नंबर जारी करके जनता से सुझाव मांग रहे हैं क्योंकि उन्हें भी सरकार के मंत्रियों की तरह ही भागना पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा से पूछा विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के नाम से जो वादा किया था वह तो कहीं नजर नहीं आ रहा है। अब निकाय चुनाव में भाजपा किसके नाम की गारंटी देकर जनता को भरमाने की कोशिश करेंगे। जब भाजपा के सबसे बड़े नेता की गारंटी की ही कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में भाजपा के नगरी निकाय चुनाव के घोषणा पत्र पर जनता कैसे भरोसा करेंगे? भाजपा की सरकार ने 1 साल में निकाय क्षेत्र के लिए कुछ काम तो किया ही नहीं है। अब भाजपा को निकाय क्षेत्र की जनता को प्लानिंग बताने में भी पसीना छूट रहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार ने 1 साल में नगरी निकाय क्षेत्र के विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई काम नहीं किया है। विधानसभा चुनाव में जो मोदी की गारंटी के नाम से जो वादा किया गया था उसमें रत्ती भर काम नहीं हुआ है। महतारी वंदन योजना और रेडी टू ईट के काम महिलाओं के देने के नाम से महिलाओं को ठगी किया गया है। प्रदेश की 30 प्रतिशत महिलाओं को ही महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है और रेडी टू ईट का काम आज भी पूर्व की तरह ही चल रहा है। 1 लाख सरकारी नौकरी का वादा था व्यापम में 1 साल में कोई भर्ती नहीं हो पाई है। प्रदेश में अपराधियों का आतंक है। हर विभाग में भ्रष्टाचार है ट्रांसफर पोस्टिंग बिना लेनदेन नहीं होता है, स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में जनता से मिलने से बच रहे हैं। भाजपा का झूठ प्रपंच और प्रोपोगंडा बार बार नहीं चलेगा जनता भाजपा के जुमलेबाजी से त्रस्त है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57