Advertisement

बागबाहरा वार्ड 2 में दिव्यांग मतदाताओं सहित अन्य मतदाताओं को दी गई ईवीएम मशीन की जानकारी

बागबाहरा वार्ड 2 में दिव्यांग मतदाताओं सहित अन्य मतदाताओं को दी गई ईवीएम मशीन की जानकारी

प्रत्येक वार्ड में ईवीएम मशीनों से किया जा रहा है डेमो

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद// नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत बागबाहरा वार्ड 2 में दिव्यांग मतदाताओं सहित अन्य मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के उपयोग की जानकारी दी गई। इस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन आंगन बाड़ी केंद्र में किया गया जहां मास्टर ट्रेनर भूपेंद्र निराला ने विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया को सुगम और सुविधाजनक बनाने के तरीकों की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में 21 वर्षीय दिव्यांग युवा मतदाता प्रसिद्ध मानिकपुर को भी ईवीएम मशीन के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। रिटर्निंग अधिकारी उमेश साहू ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं, जैसे कि व्हीलचेयर की सुविधा, सहायक कर्मियों की सहायता और ब्रेल लिपि में मतपत्र की उपलब्धता।
निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान ईवीएम के माध्यम से होगा। दोनों पदों के लिए अलग-अलग बटन दबाने होंगे। अध्यक्ष पद के लिए बटन दबाने पर हल्की वीप की आवाज आएगी। पार्षद पद के लिए बटन दबाने पर लंबी वीप सुनाई देगी, जो यह संकेत देगी कि मतदान सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इसके अलावा, यह भी विशेष रूप से बताया गया कि मतदाताओं को वोट डालने के बाद ईवीएम का “एंड” (END) बटन नहीं दबाना है। केवल दोनों पदों के लिए वोटिंग बटन दबाने के बाद मतदान प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी।
इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को निर्भीक और स्वतंत्र रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। अधिकारियों ने नगरवासियों से अपील की कि वे मतदान दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57