Advertisement

पंच पद हेतु 2069 , सरपंच पद हेतु 367, सदस्य जनपद पंचायत पद हेतु 156 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र किया दाखिल , 3 फरवरी अपराह्न 3 बजे तक होंगी नामांकन प्रक्रिया

पंच पद हेतु 2069 , सरपंच पद हेतु 367, सदस्य जनपद पंचायत पद हेतु 156 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र किया दाखिल , 3 फरवरी अपराह्न 3 बजे तक होंगी नामांकन प्रक्रिया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को अम्बिकापुर ब्लॉक में कुल 1414 पंच पद हेतु 578 अभ्यर्थी, कुल 101 सरपंच पद हेतु 125 अभ्यर्थी, कुल 25 जनपद सदस्य हेतु 136 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है, वहीं लखनपुर ब्लॉक अंतर्गत कुल 970 पंच पद हेतु 311 अभ्यर्थी, कुल 74 सरपंच पद हेतु 51 अभ्यर्थी, कुल 18 सदस्य जनपद पंचायत हेतु 22 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। उदयपुर ब्लॉक अंतर्गत कुल 732 पंच पद हेतु 234 अभ्यर्थी, कुल 59 सरपंच पद हेतु 37 अभ्यर्थी, कुल 13 सदस्य जनपद पंचायत पद हेतु 16 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। बतौली ब्लॉक अंतर्गत कुल 606 पंच पद हेतु 255 अभ्यर्थी, कुल 42 सरपंच पद हेतु 53 अभ्यर्थी, कुल 15 सदस्य जनपद पंचायत पद हेतु 25 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। लूण्ड्रा ब्लॉक अंतर्गत कुल 1044 पंच पद हेतु 356 अभ्यर्थी, कुल 77 सरपंच पद हेतु 80 अभ्यर्थी, कुल 18 सदस्य जनपद पंचायत पद हेतु 22 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। सीतापुर ब्लॉक अंतर्गत कुल 676 पंच पद हेतु 90 अभ्यर्थी, कुल 42 सरपंच पद हेतु 01 अभ्यर्थी, कुल 15 सदस्य जनपद पंचायत पद हेतु 14 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। मैनपाट ब्लॉक अंतर्गत कुल 643 पंच पद हेतु 245 अभ्यर्थी, कुल 44 सरपंच पद हेतु 20 अभ्यर्थी, कुल 17 सदस्य जनपद पंचायत पद हेतु 21 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया है। बता दें नामांकन प्रक्रिया 3 फरवरी 2025 को अपराह्न 3 बजे जनसूचना अधिकारी कक्ष में पूरी होगी, जबकि नामांकन की संवीक्षा इसी कक्ष में 4 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगी। अभ्यर्थी 6 फरवरी को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण का मतदान 17 फरवरी, द्वितीय चरण का मतदान 20 फरवरी तथा तृतीय चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा। मतगणना मतदान के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर की जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47