Advertisement

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : निर्वाचन अवधि में रैली,आम सभा,जुलूस एवं शिकायत के लिए व्यय निगरानी दल गठित

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : निर्वाचन अवधि में रैली,आम सभा,जुलूस एवं शिकायत के लिए व्यय निगरानी दल गठित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 हेतु आम निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम अनुसार जिला सरगुजा के अंतर्गत नगर निगम अम्बिकापुर/नगर पंचायत लखनपुर/नगर पंचायत सीतापुर में निर्वाचन अवधि में रैली/आम सभा/जुलूस की निगरानी एवं शिकायत के लिए व्यय निगरानी दल का गठन किया गया है। जिसमें अम्बिकापुर क्षेत्र में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर हेतु अतिरिक्त तहसीलदार जयेंन्द्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक थाना कोतवाली के अरूण दुबे, सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के श्री अखिलेश पाण्डेय, अम्बिकापुर के नायब तहसीलदार जयेश कुवर, सहायक उप निरीक्षक थाना मणिपुर के बबलू कुजुर, सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के चंदन यादव, सौरव वर्मा, अम्बिकापुर के नायब तहसीलदार निखिल श्रीवास्तव, सहायक उप निरीक्षक थाना गांधीनगर दिलसाय कुजुर, सहायक राजस्व निरीक्षक नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के दीपक सोनी, राजीव सिंह को नियुक्त गया है।
इसी प्रकार लखनपुर क्षेत्र में नगर पंचायत लखनपुर हेतु नायब तहसीलदार लखनपुर श्रीमती दीप्ति जायसवाल, सहायक उप निरीक्षक लखनपुर सिदियुस लकड़ा, एवं सहायक राजस्व निरीक्षक लखनपुर जितेंन्द्र सिंह को नियुक्त किया गया है एवं सीतापुर क्षेत्र में नगर पंचायत सीतापुर हेतु सीतापुर के नायब तहसीलदार रामसेवक पैकरा, सहायक उप निरीक्षक सीतापुर श्री नारायण सिंह एवं सहायक राजस्व निरीक्षक सीतापुर श्री मोहन यादव को नियुक्त किया गया है।
प्राधिकृत अधिकारियों के द्वारा नगरीय निकाय चुनाव 2025 के दौरान रैली/आम सभा/जुलूस की निगरानी एवं शिकायत के संबंध में की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन नोडल अधिकारी व्यय मानिटरिंग के सहायक श्री रवि जमके सहायक ग्रेड-03, प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र सुखरी को प्रेषित करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47