Advertisement

नगरीय निकायों में ईव्हीएम से 11 फरवरी को किया जाएगा मतदान

नगरीय निकायों में ईव्हीएम से 11 फरवरी को किया जाएगा मतदान

नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं पार्षद पद हेतु इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के माध्यम से आगामी 11 फरवरी को प्रातः 08 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान सम्पन्न कराया जाएगा। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि ईव्हीएम मशीन में अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी हेतु पहले बटन दबाया जाएगा जो कि सफेद रंग के लेबल का होगा। उसके बाद गुलाबी लेबल में पार्षद पद के अभ्यर्थी के लिए मतदान किया जाएगा। इन दोनों के लिए वोटिंग करते समय क्रमशः मशीन से बीप की आवाज आएगी। इसी से मतदाता के द्वारा मतदान किए जाने की पुष्टि होगी। अध्यक्ष का चयन करते वक्त बीप की छोटी आवाज और पार्षद के चयन के उपरांत ईव्हीएम मशीन से बीप की लंबी आवाज आएगी। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका परिषद कांकेर में अध्यक्ष पद सहित 21 वार्डों के पार्षद के लिए मतदान 11 फरवरी को किया जाएगा। इसके अलावा जिले की नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, पखांजूर और अंतागढ़ में अध्यक्ष सहित 15-15 वार्डों के लिए पार्षद का चयन मतदाताओं के द्वारा किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57