Advertisement

जागव वोटर“ अभियान के तहत ईवीएम डेमो कार्यक्रम आयोजित

जागव वोटर“ अभियान के तहत ईवीएम डेमो कार्यक्रम आयोजित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ नगर पालिका परिषद सरायपाली में स्थानीय निर्वाचन 2024-25 के लिए आज “जागव वोटर“ अभियान के तहत ईवीएम डेमो कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के सही तरीके से इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई, ताकि नगरीय निकाय चुनाव में वे अपने मतदान अधिकार का सही तरीके से उपयोग कर सकें। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने इस अभियान को सफल बनाने में स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि सही मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत बनता है और यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने वोट का उपयोग करें। ’जाबो’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न माध्यमों से लोगों तक जानकारी पहुंचाई जा रही है। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा ईवीएम के विभिन्न पहलुओं,मतदान के दिन वोट डालने की सही प्रक्रिया को समझाया जा रहा है ताकि लोगों को चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57