Advertisement

कलेक्टर ने किया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) प्रदर्शन का निरीक्षण

कलेक्टर ने किया इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) प्रदर्शन का निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत जिले में मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु ईवीएम प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट में लगाई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) प्रदर्शन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर लंगेह ने कहा कि निर्वाचन आयोग की यह पहल मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने तथा ईवीएम के सही उपयोग की जानकारी देने के उद्देश्य से की जा रही है। प्रदर्शनी के माध्यम से मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी रूप में समझने का अवसर मिल रहा है, जिससे वे मतदान के दौरान अधिक आत्मविश्वास के साथ मतदान करेंगे।यह प्रदर्शन तिथिवार विभिन्न वार्डों में आयोजित की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक मतदाता इसका लाभ उठा सकें। उन्होनें कहा कि इस पहल से मतदाता न केवल ईवीएम की प्रक्रिया को बेहतर समझ सकेंगे, बल्कि किसी भी प्रकार की भ्रांतियों से बचते हुए मतदान में सक्रिय भागीदारी भी निभा सकेंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57