Advertisement

नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 : ईव्हीएम का किया गया प्रथम चरण का रैंडमाइजेशन

नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 : ईव्हीएम का किया गया प्रथम चरण का रैंडमाइजेशन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर/ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के तहत नगरीय निकाय के तहत आज सुबह 11.30 बजे ईव्हीएम मशीनों के प्रथम चरण का रैंडमाइजेशन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित ऑनलाइन रैण्डमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक मारबल ने बताया कि नगरीय निकाय आम निर्वाचन के दौरान उपलब्ध ईव्हीएम मशीन की बैलेट युनिट और कंट्रोल युनिट की संख्यात्मक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में ईव्हीएम के कुल 166-166 कंट्रोल और बैलट युनिट का रैण्डमाइजेशन उपरांत उपलब्ध हुआ। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरपालिका परिषद कांकेर के 21 मतदान केन्द्रों के लिए ईव्हीएम की कंट्रोल व बैलट युनिट 46-46 तथा नगर पंचायत चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और नगर पंचायत पखांजूर के 15-15 मतदान केन्द्रों के लिए 30-30 कंट्रोल और बैलट युनिट का रैण्डमाइजेशन आज सम्पन्न हुआ। यानी जिले में नगरपालिका और नगर पंचायतों के कुल 81 मतदान केन्द्रों के लिए इव्हीएम की 166-166 कंट्रोल और बैलट युनिट का रैण्डमाइजेशन आज सम्पन्न हुआ। इसके इस दौरान उपस्थित अभ्यर्थियों को रैंडमाइजेशन की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57