Advertisement

स्वीप आमंत्रण रैली का आयोजन 07 फरवरी को

स्वीप आमंत्रण रैली का आयोजन 07 फरवरी को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर/ नगर पालिका, नगर पंचायत व त्रि-स्तरीय ग्राम पंचायत निर्वाचन हेतु आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला एवं विकासखंड मुख्यालय स्तर पर सभी अनुभाग अंतर्गत विकासखंड नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव में स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में शत प्रतिशत मतदान कराने हेतु “स्वीप आमंत्रण रैली“ का आयोजन 07 फरवरी को प्रातः 10 बजे शासकीय नरहरदेव विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होगी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री हरेश मण्डावी ने जिला स्तरीय मुख्यालय में निवासरत अधिकारी कर्मचारीयों, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, मेडिकल छात्र, कृषि कालेज छात्र, डाईट एवं बीएड कालेज के स्टाफ व छात्र छात्राओं को भाग लेने हेतु आमंत्रित किए हैं।
यह रैली शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग मरीन ड्राईव, कचहरी चौक, मरिजद चौक, पुराना बस स्टैण्ड, कलेक्ट्रेट चौक में समाप्त होगी। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा शहर वासियों को शत प्रतिशत मतदान हेतु आमंत्रण पत्र दिया जाएगा तथा उन्हे मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57