Advertisement

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों का किया गया प्रथम रेंडमाइजेशन

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों का किया गया प्रथम रेंडमाइजेशन

ईवीएम मशीन की दी गई जानकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद / नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि मतदान केंद्रों में ईवीएम का उपयोग करने के पहले पारदर्शिता के लिए विभिन्न चरणों में मशीनों का रेंडमाइजेशन किया जाता है। मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन निर्वाचन आयोग के ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में किया गया। जिसके तहत सभी नगरीय निकायों के उपलब्ध बैलेट यूनिट के 404, कंट्रोल यूनिट के 202 यूनिटों का रेंडमाइजेशन किया गया। ज्ञात है कि नगरपालिका महासमुंद अंतर्गत 60, बागबाहरा नगरपालिका अंतर्गत 21, सरायपाली नगरपालिका अंतर्गत 18 एवं नगर पंचायत बसना अंतर्गत 15, पिथौरा अंतर्गत 15 व तुमगांव नगर पंचायत अंतर्गत 15 अर्थात कुल 144 मतदान केन्द्र है। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहमति के पश्चात कुल मतदान केन्द्र का 50 प्रतिशत बैलेट यूनिट एवं 35 प्रतिशत कंट्रोल यूनिट मशीनों का रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन के बाद इसका प्रिंट निकालकर सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से हस्ताक्षर कराने के बाद उन्हें इसकी प्रतियां प्रदान की गई। इसके बाद वेयर हाउस में अलग-अलग कक्षों में रखे सीयू व बीयू का अवलोकन कराया गया। पदाधिकारियों को स्ट्रांग रूम का अवलोकन कराने के साथ ही चुनाव से संबंधित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। रेंडमाइजेशन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दाऊलाल चंद्राकर, भारतीय जनता पार्टी के सिन्हा सहित आम आदमी पार्टी एवं अन्य राजनीतिक दल व निर्दलीय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार साहू एवं रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे। 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57