Advertisement

मनरेगा कार्य स्थलों में श्रमिकों और ग्रामीणों को मतदान की दिलाई जा रही शपथ

मनरेगा कार्य स्थलों में श्रमिकों और ग्रामीणों को मतदान की दिलाई जा रही शपथ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर/ लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने और मतदाता जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य स्थलों पर विशेष मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मनरेगा कार्य स्थलों में श्रमिकों और ग्रामीणों को मतदान के महत्व की जानकारी दी जा रही है और उन्हें निष्पक्ष व निर्भीक मतदान के लिए शपथ दिलाई जा रही है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी ने बताया कि गांवों में चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करना है। लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में यह अभियान एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। यह अभियान न केवल मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57