Advertisement

‘स्वीप’ के तहत नुक्कड़ नाटक, सभा, रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

‘स्वीप’ के तहत नुक्कड़ नाटक, सभा, रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर//कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निर्वाचन-2025 में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वीप के तहत स्थानीय बीएड कॉलेज तथा डाईट के छात्र एवं स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों मस्जिद चौक, घड़ी चौक, पुराना बस स्टैण्ड, डेली मार्केट, नया बस स्टैण्ड, ज्ञानी चौक, सेन चौक, बरदेभाटा चौक में बैंड दल के साथ मतदाताओं को जागरूक किया गया। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक, सभा, रैली व संगीत के माध्यम से नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग निर्भीक एवं निष्पक्ष रूप से करने हेतु अनुरोध भी किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57