Advertisement

राजस्व प्रकरणो के निपटारे के लिए पटवारियों को भी दे साप्ताहिक लक्ष्य- कलेक्टर

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मंगलवार की यहाँ कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व प्रकरणो के निराकरण की समीक्षा करते हुये कहा कि  2 वर्ष से अधिक समय तक लंबित प्रकरणों का निराकरण जुलाई माह में पूरा करें। पटवारियों को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए हर सप्ताह लक्ष्य निर्धारित करें। कलेक्टर ने कहा कि सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा जैसे राजस्व प्रकरणो का निपटारा पटवारी द्वारा प्रतिवेदन विलंब से देने में लम्बित रह जाते हैं। सभी तहसीलदार आर आई व पटवारियों की साप्ताहिक बैठक ले तथा हर सप्ताह 5.6 प्रकरणो के प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का लक्ष्य दें उन्होंने कहा कि सीमांकन के प्रकरणो को 15 जून तक पूरा करायें। उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री में पारदर्शिता के लिए सडीएम को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि रजिस्ट्री के लिए पटवारी के द्वारा दिये जाने वाले दसतावेज मैन्युअल न हो केवल ऑनलाइन निकलने वाले दस्तावेज ही मान्य किये जायें। उन्होंने कहा कि तहसीलदर एवं सडीएम न्यायालय में नियमित सुनवाई करें तथा सुनवाई के लिए निर्धारित तिथि की तामीली भी सुनिश्चित करें।कलेक्टर ने गोठानो में पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था के लिए चारागाह में नेपियर घास लगाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियो को नेपियर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चारागाहों के पास एक-एक डबरी निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल चयन कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

समितियो में पहुंची यूरिया- कलेक्टर ने बताया कि जिला विपणन अधिकारी द्वारा कृषि विभाग को 218 टन यूरिया आबंटित किया गया है जिसे सभी सहकारी समितियो में भंडारित किया गया है। उन्होंने सभी समितियो में किसानों को जरूरत के अनुसार यूरिया उवर्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि किसानों को खाद लेने के दौरान गैर जरूरी कीट नाशक दवाइयों को लेने की बाध्यता न रखे।बैठक में सीईओ जिला पंचायत  विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर द्वय ए.एल. धु्रव, तनुजा सलाम सहित सभी एसडीएम एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47