Advertisement

ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा, कक्ष को किया गया सील 15 फरवरी को होगी मतगणना

ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा, कक्ष को किया गया सील,15 फरवरी को होगी मतगणना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उत्तर बस्तर कांकेर / नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 के तहत नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद सहित नगर पंचायत के प्रत्याशियों का 11 फरवरी को मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान के पश्चात ई.व्ही.एम. मशीनों को स्ट्रांग रूम में जमा करने के बाद कक्ष को सील किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री कुमार विश्वरंजन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम मशीन को रखने के पश्चात कक्ष को देर रात सुरक्षित ढंग से सील किया गया है। स्ट्रांग रूम को सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में रखा गया है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जितेंद्र कुर्रे, एसडीम कांकेर श्री अरुण वर्मा सहित निर्वाचन संबंधी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मतगणना के दिन 15 फरवरी को स्ट्रांग रूम को खोला जाएगा।
इसके पहले, नगरपालिका कांकेर सहित नगर पंचायत चारामा, पखांजूर, अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर में सभी मतदान कर्मी निर्धारित पोलिंग बूथ से वापस लौटकर सुरक्षित ढंग से एवं मशीन और मतदान सामग्रियों को संबंधित संग्रहण काउंटर में 11 फरवरी की रात्रि में ही जमा करवा दिया था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57