कोरोना से मृत श्रमिक परिवार को मिली सहायता राशि


कोरोना से मृत श्रमिक परिवार को मिली सहायता राशि

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

ढूंढने आई थी नौकरी, कलेक्टर के पहल से मिला 1 लाख की सहायता राशि

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर/ प्रमुख छत्तीसगढ़/सूरजपुर/07 जुलाई 2021/ आज जन संवाद कक्ष में रामानुजनगर विकासखंड से प्रार्थी श्रीमती चंदा सिंह अपने पति स्वर्गीय श्री आनंद राम की कोरोना से हुई आकस्मिक मृत्यु पर सहायता के लिए कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के समक्ष उपस्थित हुई थी। मृतक की पत्नी चंदा नौकरी की मांग कर रही थी किन्तु कलेक्टर की संवेदनशीलता से प्रार्थी को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस पर प्रार्थी के आवेदन पर कलेक्टर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए श्रम विभाग के अधिकारी को यथा संभव नियमानुसार लाभ दिलाने हेतु निर्देशित किया। मृतक स्वर्गीय आनंद राम सफाई कर्मचारी के रूप में असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत थे। असंगठित मंडल श्रम विभाग द्वारा संचालित असंगठित कर्मकार मृत्यु सहायता योजना के अंतर्गत मृतक के आश्रित जनों को 1 लाख रुपये की तत्काल सहायता राशि प्रदाय की गई।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

साथ ही मृतक के दोनों संतानों को महतारी दुलार योजना अंतर्गत जिले के शासकीय एवं निजी स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा की सुविधा भी दी जा रही है।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]