Advertisement

कौशल किशोर गुप्ता मनोनीत किए गए सरगुजा जिलाध्यक्ष

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ ने अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार करते हुए कौशल किशोर गुप्ता को सरगुजा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। यह मनोनयन छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ की 22 केंद्रीय पदाधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग दिनांक 4 जुलाई 2021 के निर्णय में लिया गया। महासंघ के अध्यक्ष सहायक आचार्य अनिल चंद्राकर ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए महासंघ के विस्तार पर प्रसन्नता जाहिर की है। महासचिव  खोमेश साहू ने उक्त जिलाध्यक्षों को डिजिटल मनोनयन पत्र प्रेषित कर बधाई एवं जिलाध्यक्षों के कार्यों,  महासंघ के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया है। इसके साथ ही तीन अन्य जिले, जिला राजननंदगाव  कुलदीप कुरंजेकर, जिला मुंगेली  रामेश्वर प्रसाद डौंडे, जिला बेमेतरा अन्नपूर्णा टिकरिहा को भी नियुक्त किया गया हैI छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ राज्य में योग-योग्यताधारियों का सबसे बड़ा व मजबूत संघ है, जो अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के साथ संयुक्त तत्वाधान में राज्यभर में योग के द्वारा सम्भावित कोरोना वायरस की तीसरी से आम जन-मानस को बचाने व उनके स्वास्थ्य सम्वर्धन में वृद्धि के लिये प्रतिदन प्रात: 7:00 से 7:45 निःशुल्क आनलाईन  योगाभ्यास कार्यक्रम का संचालन कर रही हैI इस निःशुल्क ऑनलाइन योगाभ्यास कार्यक्रम में अलग-अलग योग शिक्षक/प्रशिक्षक अलग-अलग बीमारियों व योगासनों के बारे में जानकारी व योगाभ्यास करा कर सभी को लाभान्वित कर रहे हैंI

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05