Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन : पिथौरा एवं बागबाहरा विकासखंड में द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ

पिथौरा एवं बागबाहरा में कुल 80.74 प्रतिशत मतदान

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद / त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिले के पिथौरा एवं बागबाहरा विकासखण्ड में आज द्वितीय चरण का मतदान बिना किसी अवरोध के कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पिथौरा एवं बागबाहरा में औसत 80.74 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 81.52 प्रतिशत पुरूष मतदाता एवं 79.99 प्रतिशत महिला मतदाता व 25 प्रतिशत अन्य मतदाता शामिल है।
जनपद पंचायत पिथौरा अंतर्गत 126 ग्राम पंचायतों में 278 मतदान केन्द्रों के माध्यम से 3 बजे तक एक लाख 75 हजार 611 मतदाता में से कुल एक लाख 42 हजार 954 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष मतदाता 69 हजार 999, महिला मतदाता 72 हजार 954 व अन्य एक शामिल है। इसी तरह बागबाहरा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 111 ग्राम पंचायतों में 228 मतदान केन्द्रों के माध्यम से एक लाख 53 हजार 281 मतदाता में से कुल एक लाख 22 हजार 585 मतदाताओं ने भागीदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें पुरुष मतदाता 61 हजार 276 व महिला मतदाता 61309 शामिल है।
उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत पिथौरा में जिला पंचायत सदस्य की संख्या 04, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 126 एवं पंचों की संख्या 1599 है। जिसमें से 1149 पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वहीं सरपंच के 08 पद एवं जनपद सदस्य एक निर्विरोध निर्वाचित हुए है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों में जिला पंचायत सदस्य के 04 सीटों के लिए 14 प्रत्याशी, जनपद सदस्य के 24 सीटों के लिए 106 प्रत्याशी, सरपंच के 117 सीटों के लिए 433 प्रत्याशी और पंच के 445 सीटों के लिए 996 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में थे। इसी तरह जनपद पंचायत बागबाहरा अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य की संख्या 03, जनपद पंचायत सदस्यों की संख्या 25, सरपंचों की संख्या 111 एवं पंचों की संख्या 1436 है। जिसमें से 801 पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वहीं सरपंच के 06 पद, एवं जनपद सदस्य एक निर्विरोध निर्वाचित हुए है। निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जिला पंचायत सदस्य के 03 सीटों के लिए 19 प्रत्याशी, जनपद सदस्य के 24 सीटों के लिए 117 प्रत्याशी, सरपंच के 105 सीटों के लिए 405 प्रत्याशी और पंच के 629 सीटों के लिए 1481 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57