Advertisement

जनजागरूकता के लिए ’’रोको अउ टोको’’ सेवा दल पहुंचा आईटीआई कॉलोनी कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लोगों को दी गई समझाईश

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  यूनीसेफ के सहयोग से संचालित ’’रोको अउ टोको’’ के वालेंटियर के द्वारा निगम क्षेत्र के आईटीआई कॉलोनी, ईरानी मोहल्ला, सत्तीपारा तथा कला केंद्र में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। इसके तहत यूनीसेफ के 25 कार्यकर्ता चिन्हांकित क्षेत्र के तमाम वार्डो में घूम-घूमकर लोगो को मास्क पहनना तथा शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए गली मोहल्ले में बिना मास्क घूमने वाले लोगों को रोककर उन्हें मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए समझाईश दी जा रही है। कार्यकर्ता पाम्पलेट बाँटकर तथा दीवार में चिपकाकर लोगों को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने के लिए सतर्क कर रहे हैं। आम जनता के सहयोग से जिले को कोरोना से मुक्त किया जा सकता है। लोग इस संशय में ना रहे कि कोरोना का खतरा टल गया है इसके लिए सभी को सावधानी के साथ  नियमो का पालन करना भी जरूरी है। जिले में कोरोना का आंकड़ा भले कम हो गया है पर अभी खतरा पूरी तरह से टला नही है। कोरोना संक्रमण की सतर्कता को लेकर लोगो मे धीरे-धीरे लापरवाही देखने को मिल रही है और लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन नही कर है। ऐसे लोगो को कोरोना की रोकथाम के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है। इस दौरान यूनीसेफ से  अमित कुमार सिंह, एमसीसीआर और एमएसएसवीपी के सदस्य मनोज भारती, डॉ. मीरा शुक्ला,  मनीष सोनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47