छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

जनजाति मोर्चा के पास मिशन 2023 की बहुत बड़ी चुनौती है- विष्णु देव साय

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रथम सरगुजा संभागीय पदाधिकारी कार्यकर्ता बैठक आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम की अध्यक्षता व पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, रायगढ सांसद  गोमती साय, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व विधायक चंपादेवी पावले, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैकरा तथा वरिष्ठ नेता मोहन सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआI इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि भाजपा को सर्व व्यापी व सर्व स्पर्शी बनाने के लिए ही विभिन्न मोर्चा का गठन किया गया है जिसमें आदिवासी मोर्चा का प्रमुख स्थान हैI  पिछले चुनाव में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 29 सीटों में से हम मात्र 3 सीट ही जीत पाऐ थे, इसलिए इस बार जनजाति मोर्चा के पास बहुत बड़ी चुनौती हैI आगे उन्होने कहा कि जनजाति समाज को आगे ले जाने के लिए जितना चिंतन भाजपा व भाजपा की सरकारों ने किया है उतना अन्य किसी दल या सरकार ने नहीं किया.. भाजपा की सरकारों में ही जनजाति समाज के कल्याण के ज्यादा काम हुऐ हैं, अटलजी की सरकार में पहली बार आदिवासी वर्ग के हित में अनुसूचित जनजाति मंत्रालय बना, एसटी एससी आयोग बना, किसान क्रेडिट कार्ड बना, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, महिलाओं को गैस सिलेंडर, प्रधानमंत्री आवास में गरीबों को मकान सहित अनेक ऐसे काम भाजपा की सरकारों में हुए जिनका सीधा लाभ जनजाति समाज को हुआ.. उन्होने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनजाति समाज का केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और आदिवासी समाज को धोखा दिया.. वर्तमान प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री द्वारा बगीचा क्षेत्र में कोरवा आदिवासी का जमीन हथियाना इसका उदाहरण है.. प्रदेश की कांग्रेस सरकार आदिवासियों पर लगातार अत्याचार कर रही है इसके खिलाफ हम सबको जनता के बीच जाना होगाI

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस अवसर पर पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह ने कहा कि वनवासी समाज के बीच लंबे समय से कार्य करता रहा हूँ तथा उनकी संस्कृति परंपरा को नजदीक से देखा समझा हूँ.. बस्तर व सरगुजा संभाग के जनजाति बहुल क्षेत्रों में भाजपा का संगठन बहुत मजबूत है,मोर्चा के पदाधिकारी प्रवास करें परिवर्तन जरूर होगा.. इस अवसर पर आदिवासी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि हमें प्रदेश में 32 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है, इसलिए मिशन 2023 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभी से कमर कसना होगा.. उन्होने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुऐ कहा कि भूपेश सरकार के ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी आदिवासी समाज से किया वादा पूरा नहीं हुआ है, वन अधिकार पट्टा, पेशा कानून, तेंदू पत्ता बोनस, कर्मचारी भर्ती सहित अनेक मुद्दे हैं जिनपर यह सरकार चुप्पी साधे हुऐ है.. दूसरी ओर आदिवासी समाज विशेषकर महिलाओं साथ अत्याचार व अनाचार की घटनाऐं लगातार बढ रही हैं और सरकार की कानून व्यवस्था फेल साबित हो रही है.. इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि पंचायती राज में जितने जनप्रतिनिधि जनजाति समाज से हैं उतने कहीं और नहीं, हम सभी पंचायती राज व्यवस्था में भाग लेकर ही यहां तक पहुंचे हैं, फिर एकजुट होकर हम संघर्ष करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी.. इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि अभी बारिश के समय किसान खाद बीज के लिए परेशान हैं, भूपेश सरकार किसानों को प्रताड़ित कर रही है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं जिसमें बड़ी संख्या में जनजाति समाज के लोग हैं, हमें सड़क पर संघर्ष करना होगा.. इस अवसर पर रायगढ सांसद  गोमती साय ने कहा कि जनजाति मोर्चा भाजपा का प्रमुख अंग है जिससे प्रदेश संगठन को बहुत आशा और उम्मीदें हैं, हम सबको मिलकर साथ लड़ना होगा तभी परिवर्तन आयेगाI

इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन में आदिवासी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलखन पैकरा ने कहा कि जनजाति मोर्चा की सक्रियता व परिश्रम से ही सरगुजा संभाग में कमल खिलेगा, आईये सब मिलकर सरगुजा में परिवर्तन का शंखनाद करें. कार्यक्रम को पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पूर्व विधायक चंपादेवी पावले, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, वरिष्ठ नेता मोहन सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैकरा ने भी संबोधित कियाI  इस अवसर पर आदिवासी मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी अतिथियों को जनजाति समाज के प्रतीक गईता, कुदारी व वृक्ष भेंट कर अभिनंदन किया गया.. कार्यक्रम का संचालन आदिवासी मोर्चा प्रदेश मंत्री अनुज एक्का ने तथा आभार प्रदर्शन प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह ने कियाI  इस अवसर पर पूर्व विधायक रोहित साय, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, भाजपा सूरजपुर जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, देवनाथ सिंह पैकरा, प्रभात खलखो, शिवशंकर सिंह, मंजूषा भगत, फुलेश्वरी सिंह, रेणुका सिंह, सुमन विजय प्रताप सिंह, अनामिका पैकरा, कुसुम सिंह, पुष्पा सिंह, उर्मिला सिंह, सोनू तिग्गा, संतुला सिंह, बिहारी तिर्की, निशिकांत भगत, सेतराम बडा, दीपक झूले, कमलेश टोप्पो, अंकित तिर्की,द प्रभूराम भगत, तिलासाय, रविशंकर, रामप्रताप, रामलखन, ललित नागेश,द कमला प्रसाद, धरम सिंह, कौशल सिंह, सुरेश सिंह तथा ननकाराम सहित अन्य मोर्चा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थेI

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!