Advertisement

जगदलपुर के नए महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण, उप मुख्यमंत्री ने शहर के समग्र विकास का दिया आश्वासन

जगदलपुर के नए महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण, उप मुख्यमंत्री ने शहर के समग्र विकास का दिया आश्वासन

रायपुर, 2 मार्च 2025। जगदलपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। समारोह में उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव, विनायक गोयल, नीलकंठ टीकाम और चैतराम अटामी भी उपस्थित रहे। बस्तर के कलेक्टर हरीश एस. ने महापौर संजय पांडेय और सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरें और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। उन्होंने विश्वास जताया कि महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए प्रत्येक वादे को पूरा करेंगे और जगदलपुर को स्वच्छ, सुंदर तथा सुविधापूर्ण शहर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार शहर की तरक्की के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वन मंत्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य शासन ने बीते 15 महीनों में नगरीय निकायों में 7500 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य कराए हैं। जगदलपुर में 82 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। उन्होंने बताया कि शहर के 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास की व्यापक योजना बनाई जा रही है, जिसमें सभी क्षेत्रों को समाहित किया जाएगा।

सांसद महेश कश्यप और विधायक किरण देव ने भी समारोह को संबोधित करते हुए जगदलपुर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बस्तर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर बस्तर राज परिवार के कमलचंद्र भंजदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में नगर निगम के पार्षदों ने जनता की सेवा और शहर के विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57