Advertisement

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर एसोसिएशन का ‘लोगो’ लांच किया और एसोसिएशन को आर्टिस्ट कला के क्षेत्र में सतत् आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि एसोसिएशन के गठन से छत्तीसगढ़ के स्थानीय कलाकारों को एक बेहतर मंच मिला है। इसके माध्यम से एसोसिएशन के यूथ कलाकार अपनी कला का बेहतर ढंग से प्रदर्शन करने में सफल होंगे। साथ ही उन्हें अपनी कला में निखार लाने में अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए एसोसिएशन द्वारा विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार सहित अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराने संबंधी अपनी मांग भी रखी गई। छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट एसोसिएशन में अलग-अलग 25 से 30 विधाओं के युवा कलाकार शामिल हैं। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने एसोसिएशन के संस्थापक और अध्यक्ष सुश्री काजल श्रीवास, तुषार सोलंकी, विकास सेन, शुभम साहू, आकाश डहरिया, अनिल सिंह, विनय कौशिक, जागेश वर्मा सहित अन्य युवा कलाकार उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05