Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के प्राकट्य महोत्सव पर उन्हें प्रणाम अर्पित किया

बघेल ने कहा- शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी हम सबके बीच प्रकाश-पुंज की तरह हैं

रायपुर /मुख्यममंत्री भूपेश बघेल ने गोवर्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के 78 वें प्राकट्य महोत्सव, 7 जुलाई, अषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी, पर उन्हें प्रणाम अर्पित करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वती जी भारत के ऐसे सन्त हैं जिनसे आधुनिक युग में विश्व के सर्वोच्च वैधानिक संगठनों संयुक्त राष्ट्र संघ तथा विश्व बैंक तक ने मार्गदर्शन प्राप्त किया है। जगतगुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के अवतरण से भारत-भूमि पर युग-चेतना का नव-प्रवाह शुरु हुआ। उन्होंने वैदिक सिद्धांतों को सरलता के साथ जन-जन तक पहुंचाया और आध्यात्मिक जटिलताओं को वैज्ञानिक और व्यावहारिक दृष्टि से समझने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि हम सबके बीच वे प्रकाश-पुंज की तरह हैं, जिससे हम सही राह तलाश पाते हैं। बघेल ने कहा कि उनकी कृपा सदैव छत्तीसगढ़ पर बनी रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57