Advertisement

वयोमित्र और टायर 4 संधारण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

वयोमित्र और टायर 4 संधारण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

महासमुंद, 04 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ शासन की जनोपयोगी योजनाओं के प्रभावी एवं सुचारू संचालन के लिए आयुष संचालनालय के निर्देशानुसार महासमुंद में डी.पी.डी.एम.आई.एस. टायर 4 और वयोमित्र राष्ट्रीय कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। यह प्रशिक्षण 28 फरवरी को जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम का आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण चंद्राकर के मार्गदर्शन में किया गया। शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की तेल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ। इस प्रशिक्षण में आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारियों एवं फार्मासिस्टों ने भाग लिया।

वयोमित्र: वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम
‘वयोमित्र’ राष्ट्रीय कार्यक्रम मुख्य रूप से 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य पर केंद्रित है। इसमें रोगियों के स्वास्थ्य की निगरानी एवं रिकॉर्ड वैज्ञानिक और व्यवस्थित रूप से संधारित किया जाता है।

डॉ. सर्वेश दुबे, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने वयोमित्र कार्यक्रम पर प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने बताया कि वयोमित्र योजना, आधुनिक चिकित्सा शास्त्र के जेरियाट्रिक (Geriatrics) यानी वृद्धजन चिकित्सा के साथ-साथ आयुष पद्धति के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के आहार, विहार एवं दिनचर्या सुधारकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन को बढ़ावा देने का प्रयास करती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इसके तहत मिनी मेंटल स्टेटस एग्जामिनेशन (MMSE) के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य की निगरानी वैज्ञानिक ढंग से की जाती है। इसके अलावा, एक विशेष ऐप विकसित किया गया है, जिससे रोगियों का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित और व्यवस्थित रखा जाएगा।

डी.पी.डी.एम.आई.एस. टायर 4: औषधि वितरण में सुधार
डी.पी.डी.एम.आई.एस. टायर 4 प्रणाली का उद्देश्य ओपीडी स्तर पर औषधि वितरण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाना है। इस प्रणाली के माध्यम से औषधियों का ऑनलाइन रिकॉर्ड प्रबंधन किया जाएगा, जिससे औषधि मांग पत्र और आपूर्ति प्रक्रिया को अधिक तार्किक और सुगठित बनाया जा सकेगा।

इस विषय पर डॉ. सर्वेश दुबे और श्रीमती श्वेता कोचर, सहायक ग्रेड-3 ने प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि यह प्रणाली अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं के वितरण और भंडारण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने में मदद करेगी।

सियान जतन क्लिनिक का विस्तारित रूप है वयोमित्र
जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की पहल के तहत हर गुरुवार को ‘सियान जतन क्लिनिक’ का आयोजन किया जाता है, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए समर्पित है। वयोमित्र इसी योजना का एक विस्तारित और उन्नत रूप है, जिसमें एक विशेष ऐप के माध्यम से मरीजों की स्वास्थ्य निगरानी और दवा वितरण को सुगम बनाया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि आयुष विभाग लगातार ऐसे प्रशिक्षणों के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने के लिए प्रयासरत है, जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57