Advertisement

विद्युत विकास कार्यो के लिए मिली 05 करोड़ 19 लाख रूपये की स्वीकृति

विद्युत विकास कार्यो के लिए मिली 05 करोड़ 19 लाख रूपये की स्वीकृति

राजनांदगांव जिले के लगभग 30 हजार किसानों एवं उपभोक्ताओं को मिलेगा इसका लाभ

राजनांदगांव, 05 मार्च 2025 – मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत राजनांदगांव, जिले में विद्युत विकास कार्यो के लिए 05 करोड़ 19 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिससे ग्रामीण अंचलों में विद्यमान विद्युत उपकेन्द्रों की क्षमता आवर्धन तथा अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मरों के स्थापना के कार्यो को तीव्र गति से पूर्ण किया जा सकेगा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी प्रबंधन द्वारा विद्युत विकास के लिए स्वीकृति इन कार्यो से लगभग राजनांदगांव जिले के लगभग 30 हजार किसानों एवं उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष शैलेट ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन एवं पॉवर कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिले के अन्तर्गत मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत अरसीटोला, खुज्जी, मुसराकला, मेढ़ा एवं चारभांटा में विद्यमान उपकेन्द्रों में 3.15 एम.व्ही.ए. के अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मरों की स्थापना तथा पॉवर ट्रांसफामरों की क्षमता 3.15 एम.व्ही.ए. से 5 एम.व्ही.ए. में वृद्धि के कार्यो के लिए 05 करोड़ 19 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है। विद्युत विकास के लिए स्वीकृति इन कार्यो के पूर्ण हो जाने से राजनांदगांव जिले के लगभग 30 हजार किसानों एवं उपभोक्ताओं किसानों एवं उपभोक्ताओं एवं किसानों को निर्बाध रूप से उच्च गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा सकेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47