Advertisement

सादिक चौक पर सघन जांच: 12 वाहन जब्त, ₹47,219 का चालान

“सादिक चौक पर सघन जांच: 12 वाहन जब्त, ₹47,219 का चालान”

सादिक चौक कोयल नदी पुल के पास सघन वाहन जांच अभियान, 12 दोपहिया वाहन जब्त, ₹47,219 का चालान फाइन

पलामू। सादिक चौक कोयल नदी पुल के पास टेंपो स्टैंड के नजदीक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें चार पहिया और दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान कई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। कुछ दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस और ट्रिपल राइडिंग करते मिले।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्रवाई के तहत 12 दोपहिया वाहनों को जब्त कर शहर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया, जिन्हें जिला परिवहन कार्यालय पलामू चालान और फाइन की प्रक्रिया के लिए भेजा गया। इसी अभियान में एक ट्रक का भी ऑनलाइन चालान किया गया।

दिनांक 06 मार्च 2025 को जिला परिवहन कार्यालय पलामू द्वारा तीन दोपहिया वाहनों का चालान फाइन ₹4,034 तय किया गया, जबकि एक वाहन चालक के नशे में वाहन चलाने पर ₹10,185 का फाइन लगा। वहीं, सीजीएम कार्यालय पलामू से आठ दोपहिया वाहनों पर ₹43,000 का चालान किया गया।

अभियान के दौरान कुल ₹47,219 की चालान राशि वसूली गई। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47