Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मनाई होली

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मनाई होली

सरल, सहज और आत्मीय मुख्यमंत्री से मिलने उमड़ा जनसैलाब

रायपुर, 15 मार्च 2025 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से होली का पर्व मनाया। कैम्प कार्यालय बगिया में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री से मिलने और होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं।

गांव की गलियों में सुबह से ही उल्लास का माहौल था। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी पारंपरिक वेशभूषा में सजे-धजे एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दे रहे थे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते ग्रामीण मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ रहे थे। जब लोग वहां पहुंचे, तो मुख्यमंत्री खुद बाहर आकर सबसे मिले और आत्मीयता से उनका स्वागत किया।

होली का यह मिलन एक पारिवारिक उत्सव की तरह प्रतीत हो रहा था, जहां मुख्यमंत्री गांववासियों के साथ घुल-मिलकर होली के रंगों में रंग गए। उनकी सरलता और सहजता ने लोगों को उनसे खुलकर संवाद करने का अवसर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और आपसी मेलजोल का उत्सव है। यह पर्व हमें हर भेदभाव भूलाकर एकता और भाईचारे का संदेश देता है।”

उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। लोगों ने भी खुलकर अपनी बात रखी, और मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी जरूरतों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

होली के इस उल्लासमय अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। प्रसिद्ध लोकगायक नितेश कच्छप और उनकी टीम ने होली के पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। ढोल, मांदर और बांसुरी की धुन पर ग्रामीण झूम उठे।

संगीत और लोकनृत्य के साथ लोगों ने पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया। गुजिया, ठंडाई और अन्य मिठाइयों से होली का स्वाद और भी मधुर हो गया।

होली मिलन के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव के बुजुर्गों और महिलाओं से भी बातचीत की। उन्होंने सरकार की योजनाओं पर चर्चा की और ग्रामीणों से सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास में सबकी भागीदारी जरूरी है और उनकी सरकार इस दिशा में पूरी तरह समर्पित है।

ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री का अपने गांव और लोगों से सीधा जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। एक बुजुर्ग किसान रामसहाय यादव ने कहा, “हमने पहले भी कई मुख्यमंत्री देखे, लेकिन विष्णुदेव साय जैसा सहज और आत्मीय नेतृत्व बहुत कम देखने को मिलता है।”

कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, पत्रकार बंधु और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

बगिया गांव में मुख्यमंत्री के साथ मनाई गई होली केवल रंगों का पर्व नहीं था, बल्कि इसमें अपनत्व, प्रेम और सामाजिक सौहार्द्र के अनगिनत रंग घुले हुए थे। मुख्यमंत्री की आत्मीयता और सरलता ने इसे और भी यादगार बना दिया। ग्रामीणों के लिए यह एक ऐसा पल था, जिसे वे लंबे समय तक संजोकर रखेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47