Advertisement

PACL चिटफंड घोटाला: रतनपुर पुलिस ने दो फरार डायरेक्टरों को किया गिरफ्तार

PACL चिटफंड घोटाला: रतनपुर पुलिस ने दो फरार डायरेक्टरों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने PACL चिटफंड घोटाले में सात वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी देशभर में हजारों निवेशकों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्त थे।

गिरफ्तार आरोपी:

1. गुरमित सिंह (60 वर्ष), निवासी मौर्या एन्क्लेव, दिल्ली

2. सुब्रतो भट्टाचार्य (64 वर्ष), निवासी साउथ सिटी, गुरुग्राम, हरियाणा

42.78 करोड़ रुपये की ठगी का मामला

वर्ष 2018 में रतनपुर थाना में अनिल मधुकर नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि PACL कंपनी के डायरेक्टरों ने लोगों से 5 वर्षों में पैसा दोगुना करने का लालच देकर निवेश कराया, लेकिन रकम वापस नहीं की। इस मामले में 1449 निवेशकों से 42.78 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

देशभर में 70,000 करोड़ रुपये का घोटाला

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि PACL कंपनी ने पूरे देश में करीब 70,000 करोड़ रुपये का निवेश जुटाया था। PACL कंपनी के अन्य डायरेक्टर निर्मल सिंह भंगू, त्रिलोचन सिंह, अनिल चौधरी, सिकंदर सिंह ढिल्लन और जोगिंदर टाइगर पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

रतनपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय से अनुमति लेकर अभिरक्षा में लिया और पूछताछ के बाद बिलासपुर न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, सउनि उदयभान सिंह, आरक्षक संजय यादव और विजेंद्र रात्रे का विशेष योगदान रहा।

PACL घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47